रामनगर: मंजू नेगी बनीं नई ब्लॉक प्रमुख, चुनाव में जीत के बाद जश्न।

रामनगर: मंजू नेगी बनीं नई ब्लॉक प्रमुख, चुनाव में जीत के बाद जश्न।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल) – रामनगर विकास खंड में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मंजू नेगी ने बाज़ी मारते हुए नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल कर लिया। जीत के ऐलान के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक वैभव और चिंतन परंपराओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

चुनाव के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं और विधायक पुत्र जगमोहन बिष्ट ने प्रशासन पर धांधली के आरोप लगाए, जिसको लेकर माहौल में गर्माहट भी देखने को मिली। आरोपों के बावजूद नतीजे में कोई बदलाव नहीं आया और मंजू नेगी ने स्पष्ट अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

 

चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। स्थानीय नेताओं ने कहा कि मंजू नेगी का नेतृत्व विकास कार्यों में नई गति लाएगा।

karki
inder