देवभूमि पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CM धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

  • देवभूमि पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CM धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में श्रमिक कल्याण कैंप का आयोजन, 500 से अधिक श्रमिकों को बांटी हाइजिन किट

 

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। चौहान के उत्तराखंड आगमन को कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आईसीजेएस 2.0 डैशबोर्ड में उत्तराखंड देश में तीसरे स्थान पर,  मुख्य सचिव ने और बेहतरी के दिए निर्देश*

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद भी जताई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा केंद्रीय मंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

karki
inder