गांव-गांव पहुंची मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, 105 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का ज्ञान

गांव-गांव पहुंची मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, 105 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का ज्ञान

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

धारी, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। आईईसी वैन के माध्यम से मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी और सुनकिया ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर सर्वे और सैंपलिंग जारी

 

 

 

रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ने विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के साथ-साथ ग्राम्य विकास और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। चौपालों में करीब 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिले देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्र, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर होंगे रवाना।

 

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Meesho पर ऑनलाइन मार्केट लिंकेज भी किया गया। इसके माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने और व्यापक ग्राहक वर्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थियों का दल 16 सितंबर को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर होगा रवाना

अधिकारियों ने ग्रामीणों से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्थानीय स्तर पर उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।

karki
inder