युवक ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, इस दरिंदगी की वजह जानिए”पढिए पूरी खबर।

युवक ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, इस दरिंदगी की वजह जानिए”पढिए पूरी खबर।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। घटना खजूरडीह गांव की है। गांव निवासी पुष्पा देवी (45) ने सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पुत्र पंकज (24) को पशुओं को चारा देने के लिए कहा। वह नहीं गया तो दोबारा उसे बोलकर चाय बनाने लगीं।

इसी बीच पंकज चूल्हे के पास पहुंचा और वहां चूल्हे में फूंकने के लिए रखी लोहे की पाइप उठाकर सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में मौजूद एक बालिका चीखते हुए गांव में दौड़ी। लोग जुटते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद युवक भागने की बजाए वहीं बैठ गया। पुलिस के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अकबरपुर से इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने गांव पहुंचकर जानकारी हासिल की।

karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*