श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में योगासन चैंपियनशिप, नैतिकता और स्वास्थ्य पर विशेष जोर, बच्चों को अखबार से जोड़ने की चुनौती: घिल्डियाल।

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में योगासन चैंपियनशिप, नैतिकता और स्वास्थ्य पर विशेष जोर, बच्चों को अखबार से जोड़ने की चुनौती: घिल्डियाल।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

बसई। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, बसई में तीसरा इंटरस्कूल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें 15 से अधिक स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक समय में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को अखबार और अन्य सकारात्मक माध्यमों से जोड़ना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के नैतिक विकास में समान रूप से योगदान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

 

 

विशेष अतिथि के रूप में प्रसून श्रीवास्तव, शिशुपाल रावत और पंकज मेहरा ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का एक प्रभावी माध्यम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

 

 

स्कूल के प्रिंसिपल हिमांशु जोशी ने सभी स्कूलों और समुदाय के सदस्यों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों का समर्थन करने का आग्रह किया।

karki
inder