नव वर्ष उत्सव के लिए नैनीताल पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: एसएसपी ने किया निरीक्षण

नव वर्ष उत्सव के लिए नैनीताल पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: एसएसपी ने किया निरीक्षण

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नव वर्ष के आगमन हेतु आयोजित उत्सवों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी नैनीताल ने फील्ड में उतरकर परखी सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था,

पुलिस बलों को मुस्तादी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

जनपद नैनीताल में 31 दिसंबर और नव वर्ष उत्सव के सकुशल एवं शांतिपूर्वक आयोजन के लिए श्री प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा जनपद के सभी पर्यटन स्थलों, मुख्य चौराहा, पार्किंग स्थलों, जिले के बोर्डरों एवं सार्वजनिक स्थानों में सुदृढ़ सुरक्षा एवम् सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने आज एसएसपी नैनीताल जिले के नैनीताल, रूसी, मंगोली, भवाली, भीमताल, कैंची जैसे अनेक पर्यटन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए:

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

 

 

▪️ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें ।

▪️ड्यूटीरत पुलिस बल, अपने उच्च अधिकारियों से परस्पर संपर्क में रहें।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

▪️मुख्य चौराहों एवं यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस बल पर्यटन एवम् वाहनों की अधिकता के मद्देनजर ही ट्रैफिक छोड़ें। ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करें।

▪️ समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए संदिग्धों, हुडदंग मचाने वाले तथा अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर रखें। पर्याप्त चेकिंग और फ्रिस्किंग करते रहें तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी करें।

▪️ सभी संचार उपकरण सही हालत में रखें। नगर नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करे। आवश्यकतानुसार उच्च अधिकारियों को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

▪️देश–विदेश से घूमने आ रहे सभी आगंतुकों तथा स्थानीय लोगों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। नैनीताल पुलिस की बेहतर छवि को उजागर करें।

जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों ( विशेषकर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर आदि) में नव वर्ष मनाने के लिए आ रहे सभी आगंतुकों से अपील है कि नैनीताल पुलिस द्वारा समय–समय पर जारी ट्रैफिक अपडेट्स तथा यातायात प्लान को देखकर ही यात्रा करें।

karki
inder