होली से पहले हाईवे पर मौत का तांडव, रामनगर में युवक की दर्दनाक मौत।

होली से पहले हाईवे पर मौत का तांडव, रामनगर में युवक की दर्दनाक मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रंगों के त्योहार से ठीक पहले रामनगर-काशीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। चौधरी ढाबे के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थलों पर लगे छात्र संघ चुनाव के पोस्टर हटाए, पुलिस-नगर निगम ने चलाया अभियान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC/State PCS से लेकर SSC, Banking, Railway, Defence, NET, GATE, CSIR-JRF और CAT/MAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी

लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोहन लाल निवासी भवानीपुर खुल्बे, पीरूमदारा के रूप में हुई है। परिवार को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी का “ऑपरेशन प्रहार”: रातभर चला बड़ा चेकिंग अभियान, हुड़दंगियों पर शिकंजा—2 मुकदमे, 20 वाहन सीज, 4 नशेड़ी चालक गिरफ्तार

होली से पहले हुई इस घटना ने पूरे रामनगर क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय लोग हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

karki
inder