उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चलाया

Spread the love

नैनीताल पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चलाया

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस ने जनपद में नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निकाला फ्लैग मार्च, चैकिंग अभियान जारी

आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
इस क्रम में, पुलिस लगातार द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, तथा फ्लैग निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर

कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली के राजपुरा क्षेत्र में तथा वनभूलपुरा में लाइन नंबर 17, बड़ी रोड, छोटी रोड, इंदिरा नगर आदि जगह पर थाना वनभूलपुरा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना को रोका जा सके।
चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनावी माहौल के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड बना मिसाल, श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने किया अध्ययन भ्रमण