उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“महिला सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत करने पर मंत्री अजय भट्ट द्वारा प्रधानमंत्री का आभार जताया गया

Spread the love

“महिला सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत करने पर मंत्री अजय भट्ट द्वारा प्रधानमंत्री का आभार जताया गया

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत कर लोकसभा में बिल पेश करने पर प्रधानमंत्री जी का विशेष आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में आध्यात्मिक आस्था का महासंगम, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

 

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने कहा कि लंबे समय से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत करते हुए इस विधेयक से लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल के भविष्य में लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटे आरक्षित मिलेगी, जो की महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार को भीमताल क्षेत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

पिछली सरकारे यह काम नही कर पाई लेकिन देश के हित में निरंतर काम कर रही मोदी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। जो कि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा।  भट्ट ने इस ऐतिहासिक कार्य पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में वारण्टी गिरफ्तार