उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल हल्द्वानी

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का मॉल रोड पर निरीक्षण, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश”

Spread the love

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का मॉल रोड पर निरीक्षण, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार देर शाम मॉल रोड में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने फुट पाथ में ओपन जिम जानकारी ली, साथ ही ओपन जिम को और बेहतर बनाने की बात कही। पार्क और फुट पाथ की बेहतर देख रेख करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 

 

भ्रमण के दौरान पब्लिक प्लेस में धूम्रपान कर लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने मॉल रोड में एक दुकान में कार्य करने वाले जम्मू निवासी पर रोड में तम्बाकू खा के रोड में थूकने और मल्लीताल के चेक पोस्ट में तैनात होम गार्ड को धूम्रपान करने पर 500-500 रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को खुले में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव

 

 

पंत पार्क में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पंत पार्क से नगर पालिका परिषद तक लाइट नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने मार्ग में जल्द विद्युत् लगाने की बात कही। इस दौरान प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल और अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग