पुलिस मुख्यालय ने आरोपियों को सजा दिलाने में राज्य के पुलिस थानों में थाना बनभूलपुरा का रहा 94 प्रतिशत दोषसिद्धि दर, पुलिस की प्रशंसा।

Spread the love

पुलिस मुख्यालय ने आरोपियों को सजा दिलाने में राज्य के पुलिस थानों में थाना बनभूलपुरा का रहा 94 प्रतिशत दोषसिद्धि दर, पुलिस की प्रशंसा।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

DGSP/IGSP Conference-2022 की संस्तुति संख्याः 41 में राज्य के पुलिस स्टेशन्स में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) बढ़ाए जाने हेतु उनमें प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी पुलिस थानों का वर्ष 2023 में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) के प्रदर्शन का विवरण प्राप्त कर उनकी संवीक्षा (Scrutiny) की गई। संवीक्षा उपरांत जनपद के *थाना बनभूलपुरा का वर्ष 2023* में दोषसिद्धि दर प्रदर्शन *(Conviction Rate Performance) 94 प्रतिशत* रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भीम शंकर मोटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आदित्य पंडित

 

 

 

* ए०पी० अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड* ने थाना- बनभूलपुरा द्वारा उच्च दोषसिद्धि दर बनाए रखने हेतु की गई कड़ी मेहनत व परिश्रम की सराहना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए थाना- बनभूलपुरा के *थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी एवं नियुक्त अधीनस्थ स्टॉफ* की प्रशंसा की है। उनके द्वारा पुलिस टीम का उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शब मिला जांच में ड्यूटी पुलिस 

 

 

 

 

जिस पर * प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा भी थाने की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गई हैं और जिले के अन्य पुलिस थानों को भी इसका अनुसरण करते हुए निरंतर इस दिशा में कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

 

 

 

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल।*