पुलिस ने स्मैक के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार।

* पुलिस ने स्मैक के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कानून का राज या भारी ट्रकों की मनमानी? 🔥 त्योहारों का सीजन, बाजार में भीड़ और सड़कों पर दौड़ते भारी ट्रक! आखिर रामनगर की यातायात व्यवस्था किसके भरोसे है?

*इसी क्रम में थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व* में गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान *02 व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया।

दिनांक-14.03.2025 को अवैध मादक प्रदार्थ रोकथाम के दृष्टीगत अभि० गण क्रमशः *1-नफीस अंसारी* पुत्र मो० हनीफ नि० बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम उम्र 28 वर्ष
*2- निर्मल नौला पुत्र गणेश नौला* नि० तल्ला कुवंरपुर थाना काठगोदाम उम्र 26 वर्ष को *अवैध स्मैक कुल 1.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया है जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO-57/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब श्रमिकों को योजनाओं के लिए नहीं काटने पड़ेंगे हल्द्वानी के चक्कर, लेटीबुंगा में लगा विशेष कैंप: मंत्री राम सिंह कैड़ा

*पुलिस टीम -*
उ0 नि0 मोनी टम्टा
कानि0नापु लक्ष्मण राम
कानि0 शिवम कुमार