क्राइम बिहार

नदी में छात्रों से भरी नाव डूबी 20 से अधिक बच्चों को किया रेस्क्यू 10 से ज्यादा बच्चे गायब।

Spread the love

नदी में छात्रों से भरी नाव डूबी 20 से अधिक बच्चों को किया रेस्क्यू 10 से ज्यादा बच्चे गायब।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बागमती नदी में छात्रों से भरी नाव डूब गई। इसमें करीब 30 छात्र सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। 10 से ज्यादा बच्चों के गायब होने की बात आ रही है और इनकी तलाश जारी है। घटना गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी के बागमती नदी पर बने मधुरपट्टी घाट के पास की है।इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डीएम को इस मामले को देखने स्तर से जांच करने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

 

वहीं मामले में डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लोगो से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे और लोग नाव पर सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। रस्सी के सहारे नाव पार कर रही थी। वह रस्सी अचानक से टूट गई थी, जिससे हादसा हो गया है। स्थानीय लोग से भी जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे थे और अन्य लोग नाव पर सवार थे, यह पता लगाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 30 बच्चे गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। नाव पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से नाव पार करती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 इसी दौरान  बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 10 बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुद मामले की छानबीन में जुट गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।