मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीसी के माध्यम से पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक ली, बैठक में मण्डल से वीसी में मण्डलायुक्त दीपक रावत व मण्डल के समस्त जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीसी के माध्यम से पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक ली। मण्डल से वीसी में मण्डलायुक्त दीपक रावत व मण्डल के समस्त जिलाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने समस्त जिलाधिकारी को मिशन मोड़ में कार्य करने, कुछ पेयजल योजनाओं का स्वयं निरीक्षण करने के साथ ही जनपद के समस्त अधिकारियों से भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अधिकारियों के भौतिक सत्यापन से वास्तविक फीडबैक प्राप्त होगा व कमी को दूर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

• वीसी में मण्डल से जुड़े मण्डलायुक्त दीपक रावत ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कुमाऊँ मण्डल में लागत 4456 करोड़ की 6673 डीपीआर का कार्य किया जाएगा। आयुक्त ने वीसी मंे बताया कि जलजीवन मिशन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य का कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। वर्तमान में 6654 टेंडर विभाग द्वारा आमंत्रित कर लिए गए है शेष पर निविदा आमंत्रण का कार्य गतिमान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

आयुक्त ने बताया कि इसके साथ ही मण्डल के समस्त विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों को भी पेयजल से आच्छादित किया जाना है जो कि लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही जल स्त्रोत संवर्धन, संरक्षण के कार्य भी किए जा रहे है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा कुल 3536 स्कूल, 2992 आंगनवाड़ी केंद्रों में जल संयोजन प्रदान कर जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

karki
inder