होटल-ढाबों से किरायेदारों तक चेकिंग तेज, पुलिस एक्ट व आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

 

होटल-ढाबों से किरायेदारों तक चेकिंग तेज, पुलिस एक्ट व आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु प्रभावी साबित हो रहा Operation Crackdown

अब तक 05 हजार से ज्यादा लोगों के सत्यापन, 409 संदिग्ध लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट/ आर्म्स एक्ट में कार्यवाही,

पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाने हेतु वृहद सत्यापन अभियान (Operation Crack Down Verification Drive) चलाकर विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/संदिग्ध, विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों में लिप्त, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

उक्त के क्रम में एसएसपी नैनीता

 

ल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को विशेष टीम बनाकर दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन Operation Crack Down Verification Drive के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 

 

 

 

 

 

जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

📍 जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा दिनांक 24.02.2026 तक निम्नलिखित कार्यवाही की गई है:–

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

▫️कुल होटल/ढाबे/ संस्थानों को चेक किया – 5368
▫️409 संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
▫️अनियमितता पाने पर
319 लोगों के विरुद्ध पुलिस 81 पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई।
▫️88 लोगों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्यवाही,
▫️02 लोगों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है।

karki
inder