उपनल कर्मियों के हित में बड़ा कदम — सीएम धामी ने दी 1.5 करोड़ की सहायता राशि।

उपनल कर्मियों के हित में बड़ा कदम — सीएम धामी ने दी 1.5 करोड़ की सहायता राशि।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उपनल (U.P.N.L.) के माध्यम से कार्यरत तीन कार्मिकों की दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने यह चेक विद्युत वितरण खंड जसपुर में तैनात श्री बृजेश कुमार (जनवरी 2025), ब्रिडकुल देहरादून के श्री तसलीम (नवंबर 2024) तथा विद्युत वितरण खंड हरिद्वार में तैनात श्री संजीव कुमार (फरवरी 2025) के परिजनों को प्रदान किए। तीनों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानव जीवन की क्षति की भरपाई कोई आर्थिक सहायता नहीं कर सकती, परंतु यह सहायता कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण मिले और संकट की स्थिति में उनके परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

उन्होंने बताया कि उपनल कर्मचारियों सहित राज्य के सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत विभिन्न बैंकों से एमओयू (MOU) किया है। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को अनेक सुविधाएं एवं बीमा लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मियों के लिए यह सुविधा प्रदान करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार नवाचारों के माध्यम से कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव मनोमोहन मैनाली, मेजर जनरल (से.नि.) शम्मी सबरवाल, एमडी उपनल जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन, एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

karki
inder