उधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 अंतरराज्यीय शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 अंतरराज्यीय शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

*एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टी0 सी0 के आदेशानुसार चोरियों के खुलासों हेतु गठित की गई थी टीम।*

*02 अंतरराज्यीय शातिर चोरों को आईटीआई / काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*आईटीआई व काशीपुर क्षेत्र में चोरों द्वारा की गई थी चोरियां।*

*पांच से दस मिनट में चोरी कर हो जाते थे फरार*

*शातिर चोरों पर दिल्ली तथा नोएडा में दर्ज हैं 14 -14 मुकदमे।*

*अभियुक्तों से चोरी का शत प्रतिशत माल चार लाख की रुपए नगद, हीरे, सोने व चांदी के आभूषण व अन्य माल बरामद।*

*अभियुक्तों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट एवम संपत्ति जप्तीकरण व संपति धवस्तीकरण की भी होगी कार्यवाही।*

*एसएसपी द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2,500 रूपए के ईनाम की घोषणा।*

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

दिनांक 08-10-2023 को थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत पॉश कॉलोनी प्रकाश सिटी में वादिनी श्शिखा गौतम पनि विवेक गौतम निवासी एस-9 तथा वादी संजय कुमार पुत्र राम निवासी म0नं0 81 निवासीगण प्रकाश सिटी तथा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत रॉयल एन्क्लेव में बन्द घरों से अज्ञात चोरों द्वारा कीमती आभूषण तथा बर्तन चुरा लिये थे। जिस आधार पर थाना आईटीआई में क्रमशः एफआईआर नं0 318/23 धारा 380 आईपीसी व एफआईआर नं0 322/23 धारा 380 आईपीसी तथा थाना काशीपुर में एफआईआर नं0 529/23 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक काशीपुर/पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आईटीआई व काशीपुर के नेतृत्व में अज्ञात अभियुक्तगण की तलाश व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर घटना में एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार जिस पर UK07AS-2926 नंबर की प्लेट लगी थी. घटनास्थल पर आती हुई व घटना के बाद वापस जाती हुई दिखाई दी। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना में प्रकाश में आयी हॉण्डा सिटी कार व संदिग्धों की तलाश, करते हुए मुरादाबाद रोड ठाकुरद्वारा में सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर उक्त कार ठाकुरद्वारा से स्योहारा, नूरपुर, धनौरा, गजरौला को जाते हुए दिखाई दी गजरौला से आगे संदिग्धों द्वारा उक्त कार DL3CBA-5279 नंबर की नंबर प्लेट बदलवर लगायी हुई दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

 

 

टॉल प्लाजा पर उक्त कार पर लगे फास्टैग कार्ड से वाहन स्वामी का नाम सुरेन्द्र सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर जट्टारी रोड थाना जहागीरपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर (उ0प्र0) हाल पता सिद्धार्थ बिहार ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव 102. ब्लॉक 16 थाना विजयनगर गाजियाबाद (उ0प्र0) उम्र 49 वर्ष होना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16-10-2023 को कुचेसर रोड बुलन्दशहर से अभियुक्तगण ( सुरेन्द्र सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर जट्टारी रोड थाना जहांगीरपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर (उ0प्र0) हाल पता सिद्धार्थ बिहार ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव 102, ब्लॉक 16 थाना विजयनगर गाजियाबाद राहुल पुत्र स्व0 राधाचरण निवासी नगला कटक थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

 

अभियुक्तगण के कब्जे में थाना आईटीआई तथा काशीपुर में पंजीकृत उक्त अभियोगों से सम्बन्धित चोरी गये माल की बरामदगी की गयी। पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। अभियुक्त सुरेन्द्र व राहुल के ऊपर अलग-अलग थानों में चोरी नकबजी के कुल 28 अभियोग पंजीकृत हैं।

karki
inder