हरियाणा क्राइम

भांजे को अपने मामा को शराब पीने के दौरान टोकना  पड़ा महंगा मामा ने भांजे को उतारा मोत के घाट। 

Spread the love

भांजे को अपने मामा को शराब पीने के दौरान टोकना  पड़ा महंगा मामा ने भांजे को उतारा मोत के घाट। 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

झज्जर के उखलचना (कोट) गांव में भांजे को अपने मामा को शराब पीने के दौरान टोकना महंगा पड़ गया। उस समय तो मामा शराब के नशे मेंं होने के कारण सो गया, लेकिन बुधवार अल सुबह चाकू मारकर अपने भांजे को घायल कर दिया। घायल हालत में भांजे को परिजन रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उखलचना (कोट) गांव निवासी कमला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके बेटे विक्की की उम्र 30 साल है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा एक्शन: महिला को धमकी देने वाला गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि—जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त कार्रवाई!

 

वह दोनों गांव उखलचना (कोट) में अपने भाई अशोक उर्फ भैरु के साथ रहते हैं। 10 अक्तूबर को वह और उसका लड़का विक्की रात को खाना खाकर सो गए थे। उसका भाई अशोक शराब पी रहा था और उसके लड़के के साथ आपस में कहासुनी कर रहा था। कहासुनी के वक्त उसके लड़के विक्की ने अपने मामा अशोक को धक्का मारा और कहा कि आराम से सो जाने दे। इतना कहने के बाद वह व उसका लड़का विक्की अंदर कमरे में लेट गए। उस समय मामला शांत हो गया।

बुधवार अल सुबह करीब 3.15 बजे उसका भाई अशोक घर पर आया और आते ही उसके लड़के विक्की के साथ झगड़ा करने लग गया। जब वह उठी तो देखा कि उसका भाई अशोक हाथ में चाकू लिए हुए था और उसके लड़के को चारपाई से नीचे गिराकर उसको चाकू से मार रहा था। उसके लड़के ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके भाई ने उसको चाकूओं से मार-मारकर घायल कर दिया था। चाकू उसके लड़के के गर्दन में लगा।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

 

उसके भाई अशोक ने लड़के से रंजिश रखते हुए चाकू मारा। विक्की को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार