सर्पदंश से महिला की हुई मोत।

सर्पदंश से महिला की हुई मोत।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

निसिंग। सिंघडा गांव में मंगलवार को एक महिला को सांप ने डंस दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को लोगों ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

परिजनों ने बताया कि मनीषा सोनीपत के बड़गाव की रहने वाली है। सात साल पहले उसकी शादी सिघंडा निवासी मोनू के साथ हुई थी। मंगलवार को मनीषा घर में चाबी रख रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया।

तब उसे लगा कि अंगुली में कुछ चुभ गया है। वह इसे नजरअंदाज करते हुए खेत में चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

जहां उसे चक्कर आने लगे। परिजनों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

karki
inder