उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

उत्तराखंड शासन के मार्गदर्शन में, चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘गढ़भोज दिवस’ के अवसर पर आयोजित सेमिनार:

Spread the love

उत्तराखंड शासन के मार्गदर्शन में, चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘गढ़भोज दिवस’ के अवसर पर आयोजित सेमिनार:

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार “गढ़भोज दिवस” पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 गीता मेहरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ0 मीनाक्षी पन्त ने महाविद्यालय की छात्राओं को उत्तराखण्ड के औषधीय गुणों से भरपूर फसलों से बनने वाले भोजन के बारे में बताया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

 

, और विभिन्न प्रकार के अनाज जैसे- भट्ट, गहत, मडुवा, झिंगोरा, काला व सफेद जीरा, लोबिया व तूर आदि का स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्व व उससे बनने वाली रेसिपी की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुरक्षा में फायर सर्विस की तत्परता: ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे पेड़ को सुरक्षित हटाया गया

 

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने पर्वतीय क्षेत्रों में पायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियों को औषधी के रूप में प्रयोग करने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य प्राकृतिक सम्पदा का संरक्षण, पहाड़ी भोजन को पहचान दिलाना एवं उसका प्रचार-प्रसार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

इस अवसर पर एसो0 प्रो0 डॉ0 मंजू सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 वन्दना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति गोयल, कु0 किरन, कु0 शिवानी साह, श्री पवन कुमार, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।