उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

भवानी गंज में रामलीला महोत्सव: मंचन कला से भरा आदर्श रामलीला समारोह।

Spread the love

भवानी गंज में रामलीला महोत्सव: मंचन कला से भरा आदर्श रामलीला समारोह।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर। आदर्श रामलीला समिति भवानी गंज में आयोजित रामलीला महोत्सव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीती रात यहाँ पर अंगद रावण संवाद के मंचन को देख दर्शक रोमांचित हो गए तो लक्ष्मण शक्ति के मंचन ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला मंचन को देखने आ रही बच्चों और महिलाओं की बढ़ती भीड़ को देख रामलीला आयोजकों के साथ साथ मंचन के कलाकारों का हौसला भी बढ़ रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

भवानी गंज की इस रामलीला को 50 वर्ष हो गए है। अपनी गोल्डन जुबली मना रही इस रामलीला में नब्बे के दशक मे अभिनय करने वाले मंच के लोकप्रिय कलाकार पुनः अपना अभिनय कौशल दिखा रहे है। रावण की भूमिका में मधुर किशोर अग्रवाल और अंगद की भूमिका में डॉ सर्वेश कुमार के अभिनय को दर्शकों ने काफ़ी सराहा है। बीस वर्ष के लंबे अंतराल के बाद रामलीला मंच में लौटे दोनों कलाकारों ने तहलका मचा दिया। जोश और खरोस के साथ कड़क आवाज में उनकी डायलॉग डिलीवरी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। अंगद रावण संवाद के इस मंचन को देख दर्शको की भीड़ काफ़ी उत्साहित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जेएनयू में शहीद स्मृति सम्मान समारोह: अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित

 

रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का हृदय विदारक दृश्य का मंचन भी दिखाया गया। इस मंचन को देख दर्शक भावविभोर हो गये। लंबे समय से लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कृष्ण कुमार शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों की वाह वाही लूटी हैं। नवोदित कलाकार गगन बिष्ट ने पहली बार मेघनाथ की भूमिका में अपना अभिनय कौशल दिखाया।

मेघनाथ से युद्ध के दौरान मूर्छित हुए लक्ष्मण को जीवन दान देने के लिए हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृश्य को काफी भव्यता के साथ दिखाया गया। रामलीला मंचन देखने आए दर्शकों की खचाखच भीड़ ने इस दृश्य पर जमकर तालियां तो बजाई ही पवन पुत्र हनुमान और लखन लाल के जयकारे भी लगाये। कलाकारों की उम्दा अभिनय शैली और मंचन की भव्यता को देखने के लिए यहाँ दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रामलीला मंचन के आयोजक दर्शकों की बढ़ती भीड़ को देख प्रफुल्लित है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*