उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम रूद्रपुर

उधमसिंह नगर पुलिस ने 15 घण्टे में रुद्रपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का किया खुलासा ।

Spread the love

उधमसिंह नगर पुलिस ने 15 घण्टे में रुद्रपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का किया खुलासा ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*उधमसिंह नगर पुलिस ने 15 घण्टे में रुद्रपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का किया खुलासा ।
*परिचित द्वारा ही की गई थी हत्या, पुरानी रंजिश व् लूट के इरादे से की गयी हत्या l*
*हत्या में प्रयुक्त बेस बॉल के बैट अन्य लूटा हुआ माल बरामद l

 

 

*एसएसपी महोदय द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम हेतु की गई 1,500 रुपए के नकद ईनाम की घोषणा।*
रुद्रपुर:- वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मुकदमा अपराध संख्या- 542/2023 धारा 302/392 भादवि0 बनाम शक्ति पुत्र विजय निवासी कीरतपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर तफ्तीशी पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के विवेचना *वरि0 उ0नि0 कमाल हसन को सुपुर्द की गयी।* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में घटना में संलिप्त व्यक्तियो की तुरन्त गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया रुद्रपुर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शक्ति कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कीरतपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर को प्रीत बिहार फेस-2 बरादरी रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शक्ति के कब्जे से मृतक अरुण कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी सुभाषनगर डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से मृतक अरुण कुमार का मोबाईल फोन रंग आसमानी VIVO Y 22 बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

 

 

अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम केसरपुर से मृतक अरुण की हत्या कर लूटी हुई मोटर साईकिल रजि0 नं0 UK06BB 4211 स्प्लेण्डर बरामद की गयी है। बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 411 भा0द0वि० की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि लालच में आकर बदले की नियत से अभियुक्त ने अरुण को बेस बाल के डण्डे से मार दिया। जिससे अरुण जमीन पर गिर गया तथा छटपटाते हुए बचाओ की आवाज देने लगा अभियुक्त द्वारा पुनः बेस बाल के डण्डे से लगातार 20-25 बार अरुण कुमार के सिर व शरीर पर प्रहार किया गया। जिससे अरुण कुमार की मौके पर मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, सीएम धामी ने किया सम्मान।

 

 

मृतक अरुण की जेब से मोबाईल फोन निकालकर तथा मृतक की मोटर साईकिल को लूट कर मौके से फरार हो गया। इस प्रकार अभियुक्त द्वारा अरुण कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी सुभाषनगर डिबडिया बिलासपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की डण्डे से कई बार वार कर निर्मम हत्या की गयी है।
*बरामदगी का विवरण-*
1-मृतक की मोटर साईकिल रजिनं० [UKOGBB 4211 स्प्लेण्डर
2- मृतक का मोबाईल फोन व रंग आसमानी VIVO Y 22
3. अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त हत्या का सामान बेस बाल। 4-अभियुक्त द्वारा पटना के समय पहने कपड़े व जूते
5- मृतक की मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट।
*अभियुक्त का नाम पता*
शक्ति कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कीरतपुर रुद्रपुर थाना जिला ऊधमसिंह उम्र 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिली संस्तुति