उत्तर प्रदेश क्राइम

11वीं के दो छात्रों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

11वीं के दो छात्रों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

फरीदाबाद अरावली के जंगल में रविवार देर रात 11वीं के छात्रों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान सेक्टर-84 निवासी यश गौतम (16) और सेक्टर-31 निवासी युवराज (16) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त रविवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकले थे। किसी के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतकों के परिजनों ने बताया कि सातवीं से 10वीं तक दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी। कई साल से दोनों का परिवार सेक्टर-31 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

करीब आठ महीने पहले यश के पिता ने सेक्टर-84 स्थित ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी एलिट प्रीमियम सोसाइटी में फ्लैट ले लिया और परिवार के साथ वहां रहने चले गए। युवराज परिवार के साथ सेक्टर-31 में ही रह रहा था। इसके बाद दोनों का 11वीं में अलग-अलग स्कूलों में दाखिला करा दिया गया।रविवार दोपहर करीब तीन बजे यश स्कूटी लेकर सेक्टर-31 में युवराज से मिलने गया और दोनों घूमने की बात कहकर चले गए। रात करीब नौ बजे तक जब दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

दोनों के परिजनों ने एक दूसरे से संपर्क किया और बच्चों के गुम होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस को दोनों के मोबाइल की लोकेशन सिद्धदाता आश्रम के आसपास की मिली। छानबीन के दौरान सड़क से करीब दो सौ मीटर अंदर जंगल में दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। दोनों लड़कों के परिवारों ने किसी पर हत्या का संदेह नहीं जताया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।