बिहार क्राइम

शौच के लिए बाहर गई गर्भवती महिला से दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म तीन आरोपियों को पुलिस ने कियागिरफ्तार।

Spread the love

शौच के लिए बाहर गई गर्भवती महिला से दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

बिहार के सीतामढ़ी में एक गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां रविवार की रात दरिंदों ने शौच के लिए बाहर गई गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। पीड़िता ने इस घटना में शामिल छह लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं, महिला थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सोमवार की रात घटना में शामिल तीन लोगों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को महिला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी धर्मेंद्र शाह, रामदरेष शाह और भाग नारायण शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रविवार की देर रात शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने घेर लिया और उठाकर ले गए। जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसके साथ तीन और लोग थे, जिनमें एक युवक वीडियो बना रहा था। सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

घटना के बाद पीड़िता ने इन सब बातों की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना महिला थाना अध्यक्ष सुचित्रा कुमारी को दी। महिला थाना अध्यक्ष ने सोमवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को केस न करने को लेकर धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

इस संबंध में सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पीड़िता ने छह लोगों को आरोपित किया है। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।