जरा हटके रामनगर

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो दिव्यांग बच्चों से मिली।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रामनगर में संचालित आवासीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चों से आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो मिली और उनका हाल समाचार लिया। वही बच्चों की दैनिक स्थिति देख उपाध्यक्ष सायरा बानो ने वहां पर उपस्थित सभी स्टाफ को उनके धैर्य पूर्ण कार्य करने की शैली की बहुत प्रशंसा की। कहा कि जो बच्चे बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते, चल नहीं सकते उनको स्कूल का स्टाफ मदद कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  “कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

 

 

उसके लिए और समाज के लिए एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने वहां समस्त स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंसा भी की। वही सायरा बानो ने कहा कि स्कूल में जो भी कमियां हैं और जिन चीजों की आवश्यकता है उनको सरकार के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडमें बिजली उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड मीटिंग में बड़ा प्लान