उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण।

Spread the love

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

प्रदेश में आपदा के समय साबित होगा मददगार,अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए किया जा सकता है स्थापित-रेखा आर्या

रामनगर:आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले विभाग, उत्तराखण्ड व संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की संयुक्त पहल पर आज जनपद नैनीताल के रामनगर में भारत के प्रथम फलोस्पैन का लोकार्पण किया,जो कि प्रदेश का भी पहला है। बताया कि 500 मीट्रिक टन के इस फ्लो स्पैन खाद्य गोदाम से पहाड़ के कई जिलों में राशन की आपूर्ति की जाएगी।गोदाम की लागत लगभग 40 से 50 लाख रुपये के करीब आई है जो कि बेहद सस्ता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

कहा कि प्रदेश में बरसात के समय भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति रहती है और भूंकप के लिहाज से भी यह संवेदनशील है,ऐसे में विषय परिस्थितियों में इस गोदाम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित इलाकों में अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए स्थापित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य जिलों में भी इन्हें स्थापित किया जाएगा।फिलहाल यह कुमाऊं व गढ़वाल के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

वहीं खाद्य मंत्री ने राशन डीलरों की समस्याओं को सुना और समश्याओ के समाधान का आश्वासन दिया।कहा कि सरकार राशन विक्रेताओं के हितों के लिए गंभीर है ऐसे में उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में गूंजे भक्ति के स्वर, गंगा आरती में शामिल हुए धामी और नितिन नबीन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत ,सांसद प्रतिनिधि  इंदर रावत ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  मदन जोशी ,नगर मंडल अध्यक्ष  वीरेंद्र रावत ,जिला पंचायत सदस्य  नरेन्द्र चौहान ,उपजिलाधिकारी  राहुल शाह ,संचालक  नरेन्द्र शर्मा सहित राशन डीलर्स एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।