मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत पोषण मेले का हुआ आयोजन।

मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत पोषण मेले का हुआ आयोजन।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मंगलवार को नई मण्डी समिति किच्छा में बाल विकास विभाग द्वारा मिशन पोषण 2.0 के तहत पोषण माह कार्यक्रम के अन्तर्गत पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा काण्डपाल द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य व रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

 

इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि परिवार में मॉ का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है यदि मां स्वस्थ्य होगी तो बच्चे एवं परिवार भी स्वस्थ होगा। उन्होंने सभी से अपनी दिनचर्या में पौष्टिक एवं मोटे अनाज को ग्रहण करने तथा स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

कार्यक्रम में 50 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई़़़, 50 अन्न प्रासन और 50 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। रंगोवली प्रतियोगिता के माध्यम से मोटे अनाज के सेवन हेतु प्रोत्साहित किया गया। मेहन्दी प्रतियोगिता द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना का प्रचार प्रसार किया गया। पोषण मटके के माध्यम से जन समुदाय को पौष्टिक भोजन हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

सास्ंकृति कार्यक्रम में पोषण गीतों के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिन्दुवासिनी द्वारा किया गया।

karki
inder