उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया।

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में मल्लीताल पंत पार्क में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत टीम कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली, श्री कैंची धाम क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 

 

जिसमें टीम के अध्यक्ष विनोद कुमार ने स्थानीय लोंगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 से 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

 

 

इस 15 दिवसीय अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।
———————
जिला सूचना कार्यालय नैनीताल। 05942-235605.

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्र होने से मौसम के मिजाज पर भी है सरकार की पैनी नजर