पंजाब क्राइम

ट्रक ने टेक्टर को मारी टक्कर हादसे से मैं ट्रैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत।

Spread the love

ट्रक ने टेक्टर को मारी टक्कर हादसे से मैं ट्रैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

पंजाब के होशियारपुर में एक ट्रैक्टर और ट्रक के बीच टक्कर से ट्रैक्टर चालक गिरकर पहियों के बीच फंस गया और ट्रक उसे 500 मीटर तक घसीटता ले गया. घटना इतनी दुखद थी कि सुखदेव के शरीर के अंग-अंग अलग दिशाओं में बिखबर गए और इसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक के साथ फरार हो गया

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

 

 

होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक मेजर सिंह ने बताया कि दुर्घटना शनिवार सुबह शाहपुर गांव के पास हुई. स्टोन क्रशर से लदा एक ट्रक रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गया. इस हादसे में रूपनगर जिले के भंगलान खेड़ा गांव निवासी सुखदेव सिंह अपने ट्रैक्टर के टायरों के बीच फंस गया. तेज रफ्तार ट्रक- ट्रैक्टर को घसीटता हुआ 500 मीटर तक ले गया. इससे सुखदेव के शरीर के चिथड़े-चिथड़े हो गए

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

घटना की सूचना जब सुखबीर के पिता को हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. जिसके बाद गुस्साए रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की. लगभग छह घंटे तक सड़क जाम रखी गई. इसके बाद पुलिस अधीक्षक मेजर सिंह लोगों को समझाया और धरना खत्म करवाया. आरोपी ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही.