केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच छाता लेकर क्षेत्र में आई दैवीय आपदा का स्थलीय निरीक्षण किया।

केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच छाता लेकर क्षेत्र में आई दैवीय आपदा का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

 

डौन-परेवा/रामनगर 23 अगस्त 2023
केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच छाता लेकर देर सांय विगत दिनों क्षेत्र में आई दैवीय आपदा ओखलढूगा, डौन पेरवा, गौरीयावदेव, अमुटा, क्षेत्रों में भू-कटाव होने से लोगो के घरों में आई दरार,मलबा, भू-कटाव, गौशाला आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है हर सम्भव मदद को तैयार है। श्री भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा पीडितों को तत्काल सरकार द्वारा लगभग 6 लाख 75 हजार 4 सौ रू0 की राहत राशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा क्षेत्र में 5 जेसीबी मशीने लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अगस्त माह में 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत

 

 

 

भट्ट ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जरूरद पडने पर बडी पौकलैड मशीन को तत्काल मंगा लिया जाये ताकि मार्ग बाधित ना हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ग्रामीण जनता को आवागमन में परेशानियों का समाना ना करना पडे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

 

 

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, लक्षमण सिंह खाती, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार संजय कुमार, लोनिवि, विद्युत, पेयजल, कृषि के साथ ही क्षेत्र की जनता मौजूद थी।
——————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

karki
inder