उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नैनीताल के डीएसए मैदान का सौन्दर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से ली जानकारी ।

Spread the love

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नैनीताल के डीएसए मैदान का सौन्दर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से ली जानकारी ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल  जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नैनीताल के डीएसए मैदान का सौन्दर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से जानकारी ली।

 

 

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि डीएसए मैदान के जो भी सौन्दर्यीकरण एवम विभिन्न खेल सुविधाओं के विकास के कार्य किये जाने हैं उन्हें दीर्घकालीन प्लान के तहत बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरपालिका ईओ को निर्देश दिये हैं कि डीएसए मैदान में वर्तमान स्थापित भवनों की वस्तुस्थिति का डेटा उपलब्ध कराने, सचिव विकास प्राधिकरण को डीएसए मैदान में स्थापित वर्तमान भवनों का सर्वे करते हुए उनमें स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें ताकि सुव्यवस्थित ढंग से सौन्दर्यीकरण के कार्यों को किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था में आएगी नई मजबूती, धामी ने किया बड़ा ऐलान।

 

 

इसके अलावा डीएम ने आरडब्लूडी के अधिशासी अभियन्ता को डीएसए मैदान के सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न खेल सुविधाओं के विकास के कार्यों से सम्बन्धित डिजाइन, डीपीआर आगामी 22 सितम्बर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डीएम ने डीएसए मैदान के कार्यो की देख-रेख हेतु प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे तथा सम्बन्धित अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

इस अवसर पर सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, एई पंकज पाठक, आरडब्लूडी केसी जोशी, सचिव डीएसए अनिल गड़िया, ईओ नगरपालिका आलोक उनियाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
——————————————
अपर जिला सूचना कार्यालय नैनीताल। 05942-235605

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात