भीमताल उत्तराखंड जरा हटके

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस भीमताल के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रावास के लिए एक करोड़ 62 लाख 50 हजार की पहली किस्त की जारी ।

Spread the love

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस भीमताल के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रावास के लिए एक करोड़ 62 लाख 50 हजार की पहली किस्त की जारी ।

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस भीमताल के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रावास के लिए एक करोड़ 62 लाख ₹50 हजार की पहली किस्त जारी कर दी गई है।  भट्ट ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  वीरेन्द्र कुमार जी मुख्य मंत्री पुष्कर धामी जी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्र होने से मौसम के मिजाज पर भी है सरकार की पैनी नजर

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत नैनीताल के भीमताल में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाना है जिसके लिए निर्माण की पहली किस्त एक करोड़ 62 लाख 50 हजार जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निदेशक ने जानकारी दी है की जल्द नियमित समय पर केंद्र प्रायोजित योजना जो कि अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना है इसके तहत छात्रावास निर्माण को मंजूरी मिली है जो कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए अच्छी खबर है  भट्ट ने बताया कि यह छात्रावास गरीब छात्रों को उनके भविष्य निर्माण में काम आएगा  भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं मुख्य मंत्री  पुष्कर धामी जी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम घोषणाओं से गड्ढा मुक्त सड़क तक, हर योजना का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन