68.90 ग्राम स्मैक के साथ 02 स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

68.90 ग्राम स्मैक के साथ 02 स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

68.90 ग्राम स्मैक के साथ 02 स्मैक तस्कर एएनटीएफ रुद्रपुर और पंतनगर पुलिस की गिरफ्त में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा वर्तमान में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षैत्राधिकारी आँपरेशन/ नगर रुद्रपुर के निर्देशन में जनपद उधमसिंह नगर की ANTF टीम को जनपद उधमसिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

जिस क्रम में दिनांक 17/08/2023 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय व प्रभारी ANTF उधमसिंह नगर के नेतृत्व में टीम द्वारा थाना पन्तनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ESIC अस्पताल के पास खाली मैदान से मो0सा0 में सवार अभियुक्तगण क्रमशः 1- महेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड न0-7 आजादनगर ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर के कब्जे से 50.90 ग्राम अवैध स्मैक,व 2-अरविन्द कुमार पुत्र सोमपाल कुमार निवासी शरीफ नगर इटोवा थाना देवरिया जिला बरेली उ0प्र0 के कब्जे से 18 ग्राम अवैध स्मैक कुल के कब्जे से 68.90 ग्राम अवैध स्मैक मय अपराध में प्रयुक्त मो0सा0 अपाचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

है। बरामदा स्मैक के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम यह स्मैक ट्रांजिट कैम्प स्थित अपने घर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर मांग के अनुसार ट्रांजिट कैम्प,सिडकुल,रुद्रपुर क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं। इस काम में अभियुक्त महेन्द्र उर्फ नन्हे की माँ व बहन भी उसका सहयोग करती है।अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना पन्तनगर में FIR NO-155/2023 धारा 8/21/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-महेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड न0-7 आजादनगर ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर
2-अरविन्द कुमार पुत्र सोमपाल कुमार निवासी शरीफ नगर इटोवा थाना देवरिया जिला बरेली उ0प्र0
बरामद माल –
1-कुल 68.90 ग्राम अवैध स्मैक
2- अपराध में प्रयुक्त 01 मो0सा0
आपराधिक इतिहास-
1-अभि0-महेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे
1-FIR.N.-264/2022 U/S 8/21/60 NDPS ACT थाना रुद्रपुर
2-FIR.N.-149/2021 U/S 8/22 NDPS ACT थाना ट्राजिट कैम्प
3- FIR.N.-376/2021 U/S 323/452/504/392 भादवि थाना ट्रांजिट कैम्प
4- FIR.N.-01/2022 U/S ¾ गुण्डा एक्ट थाना ट्रांजिट कैम्प
2-अभि0-अरविन्द कुमार-
1-FIR.N.-376/2021 U/S 323/452/504/392 भादवि थाना ट्रांजिट कैम्प

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

*पुलिस टीम हेतु एसएसपी महोदय द्वारा की गई 2500 रुपये के ईनाम की घोषणा।*

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*