कोटद्वार जरा हटके

कोटद्वार में मालन नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग को आम जन के लिए खोला गया। 

Spread the love

कोटद्वार में मालन नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग को आम जन के लिए खोला गया। 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

पिछले माह 13 जुलाई को मोटाढाक में मालन पुल ढहने के बाद से भावर के औद्योगिक क्षेत्र समेत 35 गांवों के लिए आज से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। भारी वाहनों के साथ ही इस मार्ग पर स्कूटी, बाइक, कार, स्कूल बसों, ट्रकों का संचालन भी होने लगा है । मालन नदी पर 300 मीटर पैच पर ह्यूमपाइप की मदद से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर रामनगर के संदीप गुप्ता को बड़ी उपलब्धि, वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से हुए सम्मानित।

 

आपको बता दे विधानसभा अध्यक्ष/स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वैकल्पिक मार्ग को युद्धस्तर पर बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही वें खुद मार्ग के बनने की प्रतिदिन की रिपोर्ट ले रही थी और वैकल्पिक मार्ग का स्थलीय निरक्षण भी कर रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक मार्ग को 21 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा था जिसे समय अवधी पर पूर्ण कर दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य पुलिस परेड का आयोजन।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक पुल के संचालन होने पर बताया की कोटद्वार वासियों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर कराया गया, उन्होंने कोटद्वार वासियों से अपील भी की है की भारी वर्षा होने पर इस पुल का इस्तमाल ना किया जाए क्योंकि यह एक वैकल्पिक मार्ग है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षा के दृष्टिगत 30 टन से अधिक भार वाले वाहनों को फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है।