जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी के निर्देशानुसार एमबीएडीपी योजना के अंतर्गत समय समय पर जनपद के ग्राम पंचायतों  में तेजपात के पौधों का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी के निर्देशानुसार एमबीएडीपी योजना के अंतर्गत समय समय पर जनपद के ग्राम पंचायतों  में तेजपात के पौधों का वितरण किया गया।

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

 

चम्पावत सरकार द्वारा ग्रमीणों की आर्थिकी को सुदृण बनाये जाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। इसके क्रम में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी के निर्देशानुसार भेषज विकास इकाई द्वारा एमबीएडीपी योजना अंतर्गत समय समय पर जनपद के ग्राम पंचायतों व तोको में तेजपात के पौधों का वितरण किया जा रहा हैं। भेषज इकाई द्वारा ग्राम पंचायत पचनई में 4250, तथा ग्राम पंचायत मल्ली खटोली में 3100 , लड़ाबोरा के विभिन्न तोको में 4050 एवं ग्राम पंचायत दुधौरी में 2800 तेजपात पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। जिला भेषज समन्वयक कमलेन्द्र यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में तेजपात के पौधों के रोपण से आने वाले समय में कृषकों की आय में वृद्धि होगी तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत होने के साथ साथ इससे अन्य को भी रोजगार उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

 

 

 

इस मोके पर सम्बंधित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भेषज पर्यवेक्षक देव सिंह,भगवत शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।

karki
inder