Uncategorized जरा हटके देहरादून

मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी की जारी की

Spread the love

मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी की जारी की

 

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। इस देखते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने पुलिस कांस्टेबलों को दिया मंत्र, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर जोर

 

 

प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का अधिकारियों को निर्देश—जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें

 

 

 

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को मिलेगा नया मजबूती