हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल SSP का कार्यभार, सिलक्यारा रेस्क्यू से महाकुंभ तक रहा शानदार अनुभव

### हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल SSP का कार्यभार, सिलक्यारा रेस्क्यू से महाकुंभ तक रहा शानदार अनुभव

 

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद में आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली।

 

पुलिस कार्यालय पहुंचने पर नवागत एसएसपी को सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान में निभाई अहम भूमिका

 

वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी अपने अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और परिणाममुखी कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक रेलवे (GRP), पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी और सेनानायक एसडीआरएफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  .अनुशासन में ढिलाई नहीं, फरियादी की शिकायत पर लापरवाही नहीं, जनपद की कमान संभालते ही देर रात तक एक्शन में रहे SSP अर्पण यदुवंशी, अधिकारियों से हुए रूबरू, मैस का भी किया औचक निरीक्षण

 

उत्तरकाशी में लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ चारधाम यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी दौरान सिलक्यारा सुरंग हादसे में घटना कमांडर के रूप में उन्होंने बचाव अभियान का नेतृत्व किया। विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में अहम योगदान दिया।

 

धराली आपदा में 1386 लोगों का कराया रेस्क्यू

 

एसडीआरएफ के सेनानायक के रूप में लगभग दो वर्षों तक उन्होंने आपदा प्रबंधन और बचाव अभियानों का नेतृत्व किया। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एसडीआरएफ की तैनाती एवं संचालन की जिम्मेदारी संभाली। वहीं अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान उनके नेतृत्व में 1386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा करीब 17 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कलम और खाकी के सकारात्मक समन्वय से जनहित के प्रयासों को मिलेगी नई मजबूती, नवागत SSP अर्पण यदुवंशी ने जताई बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

 

उनके नेतृत्व में उत्तराखंड एसडीआरएफ को ISO 9001:2015 प्रमाणन भी प्राप्त हुआ। इस दौरान करीब 1.80 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पहचान

 

अर्पण यदुवंशी ने BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने के साथ ही उन्होंने NCGG, LBSNAA और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की फिल्म नीति की गूंज गोवा तक, IFFI में देश-विदेश के फिल्मकारों की उमड़ी दिलचस्पी।

 

कई प्रतिष्ठित सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

 

उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक 2024, महाकुंभ सेवा पदक 2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक, एनडीएमए की प्रशस्ति तथा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

 

नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी के अनुभव और कार्यशैली से नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में नैनीताल पुलिस अपराधियों के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाती है और जनता के बीच पुलिस का विश्वास किस तरह और मजबूत होता है।

 

रोशनी दर्पण न्यूज़