राकेश नेनवाल के प्रयासों रामनगर में बनेगा नया पार्क, शहरवासियों को मिलेगी वॉकिंग ट्रैक की सुविधा।

राकेश नेनवाल के प्रयासों रामनगर में बनेगा नया पार्क, शहरवासियों को मिलेगी वॉकिंग ट्रैक की सुविधा।

 

 

 

रामनगर। शहरवासियों को जल्द ही सुबह की सैर और शाम को परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नई जगह मिलने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता राकेश नैनवाल की पहल पर रामनगर वन विभाग ने शहर से सटे खाली पैच पर पार्क विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। प्रस्तावित पार्क में करीब 1.75 किलोमीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच और सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *तीनपानी फ्लाईओवर हादसा: SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन* *घटनास्थल पर पहुंचे SSP, पुलिस टीमों को दिए निर्देश, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल* *अभिभावकों व स्टूडेंट्स से अपील: नाबालिग को वाहन न दें, तेज रफ्तार से बचें, वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें*

मीडिया से बातचीत में राकेश नैनवाल ने बताया कि यह जगह लंबे समय से खाली पड़ी थी, जहां शाम के समय असामाजिक गतिविधियां होने की शिकायतें सामने आती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर के कई लोग सुबह की सैर के लिए सड़कों का सहारा लेते हैं, जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, जंगल की ओर जाने पर वन्यजीवों का सामना होने की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में हड़कंप! SSP ने थाना-चौकी प्रभारियों को लगाई फटकार, 36 पुलिसकर्मी सम्मानित

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से शहर के नजदीक इस स्थान पर पार्क विकसित करने का आग्रह किया था। उनके अनुसार, यहां से नदी का नजारा भी दिखाई देगा, जिससे लोग बेंच पर बैठकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

 

 

 

 

नैनवाल ने बताया कि भविष्य में सांसद के सहयोग से यहां सीसीटीवी कैमरे, योगा हट और अन्य सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से देहरादून अब एक ही दिन में आना-जाना! उत्तराखंड को मिली बड़ी रेल सौगात

 

 

 

 

इस पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, सांसद और वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। अब शहरवासियों को इंतजार है कि यह पार्क कब तक पूरी तरह तैयार होकर आम लोगों के लिए खुलता है।