धारी में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’: बच्चों को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

धारी में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’: बच्चों को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

 

 

 

 

धारी (नैनीताल)। बच्चों को यौन शोषण से बचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को तहसील धारी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज श्री प्रतीक कपिल ने बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) और कानून के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को मिला कानूनी ज्ञान, न्यायिक अधिकारियों ने किया जागरूक

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल यौन शोषण की रोकथाम, सुरक्षा के उपायों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल अपराधों की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित सक्षम अधिकारियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसे ने झकझोरा, मंच से छलका SSP मंजूनाथ टी.सी. का दर्द—“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए” अभिभावकों से की भावुक अपील।

गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के अपनी बात रखने, विश्वसनीय वयस्क को जानकारी देने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री*

अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल यौन अपराधों की रोकथाम, पीड़ित बच्चों का संरक्षण तथा समाज में सुरक्षित और बाल-अनुकूल वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से बाल अधिकारों की रक्षा करने और बाल अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

 

 

 

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह कंबोज, अशोक जोशी (एपीओ), अधिवक्ता चंदन बोरा, अधिवक्ता गोपाल बिष्ट, भवान पुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।