🚨🔥 सूरज चौधरी और विपिन चौधरी पर रंगदारी मांगने का आरोप, विकास यादव ने पुलिस चौकी पहुंचकर की शिकायत!
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
रामनगर। पीरूमदारा साप्ताहिक बाजार के ठेके को लेकर विवाद सामने आया है। विकास यादव पुत्र कौशल यादव ने सूरज चौधरी और विपिन चौधरी पर कथित तौर पर हर सप्ताह ₹10 हजार की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता विकास यादव के मुताबिक, उनकी माता मंजू यादव पीरूमदारा साप्ताहिक बाजार की ठेकेदार हैं। आरोप है कि बाजार के ठेके को लेकर उनसे हर सप्ताह ₹10 हजार की मांग की जा रही है। विकास यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर धमकियां दी जा रही हैं।
मामले को लेकर विकास यादव पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
नोट: रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।
