दर्दनाक हादसे ने झकझोरा, मंच से छलका SSP मंजूनाथ टी.सी. का दर्द—“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए” अभिभावकों से की भावुक अपील।

दर्दनाक हादसे ने झकझोरा, मंच से छलका SSP मंजूनाथ टी.सी. का दर्द—“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए” अभिभावकों से की भावुक अपील।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/नैनीताल। कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 के मंच से नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अभिभावकों और युवाओं से सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील की। हल्द्वानी में हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से आहत एसएसपी ने कहा कि जब किसी परिवार का चिराग बुझता है, तो उसका दर्द बेहद गहरा होता है। हादसों के ऐसे दृश्य देखने के बाद पुलिस अधिकारियों को भी रात में नींद नहीं आती।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

एसएसपी ने अभिभावकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन न दें। बच्चों की सुरक्षा किसी भी सुविधा या जल्दबाजी से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चे बस या ऑटो से भी अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं, लेकिन वाहन चलाने की अनुमति देकर उनकी जान जोखिम में डालना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल; मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई*

युवाओं की रफ्तार पर रखें नजर

एसएसपी ने युवाओं की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने वाहन चलाने वाले युवाओं की सुरक्षा के लिए स्पीड गवर्नर, डैशकैम और जीपीएस जैसे सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह भी दी।

एक छोटी लापरवाही, पूरे परिवार की खुशियां तबाह

एसएसपी की अपील का संदेश साफ है— सड़क पर कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी जिंदगी भर का दर्द बन सकती है। एक छोटी-सी लापरवाही न केवल वाहन चालक, बल्कि कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने सराहे मेडिकल विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिसेण्डो-2026 का हुआ भव्य आगाज।

उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने की अपील की। बच्चों का जीवन अनमोल है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना परिवार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है।

 

 

अपील: इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हर अभिभावक तक एसएसपी नैनीताल की यह महत्वपूर्ण बात पहुंचे और सड़क हादसों को रोकने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।