करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी पर हफ्ता मांगने के आरोप, ₹10 हजार हर सप्ताह की मांग का दावा!

🚨 करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी पर हफ्ता मांगने के आरोप, ₹10 हजार हर सप्ताह की मांग का दावा!

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

रामनगर। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले सूरज चौधरी और उनके भाई विपिन चौधरी पर पीरूमदारा साप्ताहिक बाजार के ठेके को लेकर हर सप्ताह ₹10,000 मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में काशीपुर निवासी विकास यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गरजा बुलडोजर! रानीखेत रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का महाएक्शन, मचा हड़कंप

शिकायतकर्ता विकास यादव के मुताबिक, उनकी माता मंजू यादव पीरूमदारा साप्ताहिक बाजार की ठेकेदार हैं। आरोप है कि सूरज चौधरी और विपिन चौधरी बाजार के ठेके के संबंध में उनसे कथित तौर पर हर सप्ताह ₹10,000 की मांग कर रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

🔥 संगठन के नाम पर कथित दबाव? पुलिस जांच की मांग

शिकायत में सूरज चौधरी के खुद को करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताने का उल्लेख किया गया है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आना जरूरी है। हालांकि, करणी सेना की भूमिका या संगठन के नाम का कथित इस्तेमाल किए जाने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

 

 

⚠️ शिकायतकर्ता ने जताया जान-माल का खतरा

विकास यादव ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने, दोनों आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं?