कालापातल–सलियाकोट–अनर्पा मोटर मार्ग पर ₹6 करोड़ से होगा डामरीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण

कालापातल–सलियाकोट–अनर्पा मोटर मार्ग पर ₹6 करोड़ से होगा डामरीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण

 

 

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | नैनीताल

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में कालापातल से सलियाकोट–अनर्पा तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सड़क के डामरीकरण के लिए ₹6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

 

 

 

 

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

मंत्री कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत एवं डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर हो और जनता को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिले।