दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

 

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे ननकू गौतम और उनका बेटा अंकुश, हादसे के बाद चालक फरार; पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मुंडन संस्कार से लौट रहे 42 वर्षीय ननकू गौतम और उनके तीन वर्षीय बेटे अंकुश की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, करीमाबाद निवासी ननकू गौतम रविवार को अपनी चचेरी बहन के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात भोजन करने के बाद वह अपने बेटे अंकुश के साथ साइकिल से डुबकी स्थित अपने फूफा सुमिरन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद वाहन दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पति और बेटे को खोने के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ननकू गौतम की मौत से उनकी पत्नी अनीता और सात वर्षीय शिल्पी तथा चार वर्षीय रागिनी के सिर से पिता का साया उठ गया। एक ही हादसे में पति और बेटे को खोने के बाद अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

 

 

यह हादसा एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गया। सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही किस तरह हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ सकती है, यह घटना उसकी दर्दनाक मिसाल है।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

karki
inder