स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

 

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर, नैनीताल

रामनगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचे दिनेश आर्य का मालधन से लेकर रामनगर, छोई और कालाढूंगी तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कहीं फूल-मालाएं नजर आईं तो कहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। लेकिन इस भव्य स्वागत के बीच एक सवाल यह भी है कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अब क्या कदम उठाए जाएंगे?

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

 

 

 

 

सांसद के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दिनेश आर्य ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

लेकिन रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए केवल स्वागत और बधाइयों से आगे की उम्मीदें भी हैं। क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर कितनी मजबूती से उठाया जाएगा? युवाओं के रोजगार, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर क्या पहल होगी? जनता यह भी जानना चाहती है कि क्या चुनावी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण

 

 

 

 

 

 

अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वागत समारोहों में दिखा उत्साह आने वाले समय में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में कितना नजर आता है। फूल-मालाओं से स्वागत तो हो गया, अब जनता को काम और परिणाम का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रोशनी दर्पण न्यूज़
सवाल जनता के, जवाबदेही जनप्रतिनिधियों की।

karki
inder