उत्तर प्रदेश क्राइम लखीमपुर खीरी

प्रेमिका ने दुपट्टे से गला कसकर की प्रेमि की हत्या के आरोप में प्रेमिका को भेजा जेल ।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र के कोरैय्या चमरू निवासी अमित की हत्या प्रेमिका ने दुपट्टे से गला कसकर की थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या का कारण अमित और प्रेमिका रिंकी का एक-दूसरे पर शक करना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रिंकी के आजाद ख्याल होने की वजह से अमित उसे अंबाला से जबरन घर ले आया था। इससे नाराज रिंकी ने अमित के सोने पर उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसकर मार डाला। पुलिस ने के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

कोरैया चमरू निवासी अमित कुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी प्रेमिका के साथ अंबाला (हरियाणा) से घर वापस आया था। करीब एक घंटे बाद ही उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला था। गले में बंधे दुपट्टे का एक छोर चारपाई से बंधा था और  घर से गायब थी।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने रिंकी से कड़ाई से पूछताछ की। सख्ती से रिंकी टूट गई और उसने पुलिस के सामने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने मृतक अमित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अनिल सैनी ने बताया प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।