उत्तर प्रदेश कन्नौज क्राइम

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटोरिक्शा को रौंदा हादसे में दो की हुई मौत जबकि कई गंभीर रूप से हुए घायल ।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

कन्नौज जिले में भी फतेहपुर जैसे सड़क हादसे से हड़कंप मच गया है। यहां टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को रौंद डाला। इसके बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। ऑटो रिक्शा में 10 सवारियां बैठी थीं। उसमें से दो की मौत हो गई, जबकि कई की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज-तिर्वा रोड पर भौतापुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद डाला। हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संकट, जंगलों में छोड़ा जा रहा गंदा पानी।

 

यहां इलाज के दौरान लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ और सवारियों की हालत नाजुक है। उन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है। एक मरने वाले की पहचान औरैया के बेला थाना के भोलापुरवा निवासी सतीश (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल मन्जुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश* *हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ* *02 मामलों में 03 शातिर चोर गिरफ्तार 25 लाख से अधिक के सोने-चॉदी आभूषण व बर्तन बरामद* *एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत*