मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
नैनीताल में 18 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।






