सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी तीन साहित्यिक कृतियां— ‘इमली का चटकारा’ (कहानी संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को मजबूत बनाने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।
सीएम ने विश्वास जताया कि डॉ. योजना साह जैन की रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के साथ ही भारत-जर्मनी के सांस्कृतिक संबंधों को भी और अधिक मजबूत करेंगी।





