उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24×7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश

Spread the love

गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24×7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में गंगा संरक्षण और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने राज्य और जनपद स्तर की गंगा समिति की बैठकें तय समय पर अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) को सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की 24×7 निगरानी के लिए प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी STP के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा जिला और राज्य स्तर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम एक महीने के भीतर तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

 

 

 

 

 

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) को औचक निरीक्षण कर प्रदेशभर के STP की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून सहित गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे प्रमुख शहरों में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करने और STP से निकलने वाले उपचारित जल का सिंचाई व औद्योगिक कार्यों में सुरक्षित उपयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बैठक में सचिव रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव एवं सदस्य सचिव UKPCB डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव रोहित मीणा तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक